Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

तालाब में डूबने से युवक की मौत, गांव में मातम

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत रायडीह गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित सुरीन के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार करीब तीन बजे अमित अपनी छोटी बहन के साथ घर के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख उसकी छोटी बहन घबराकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से अमित को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, बेटे की मौत से मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

Related Post