Breaking
Sun. Feb 8th, 2026

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में इंडोमैक 2026 का भव्य आयोजन, कोलकाता की T.L Pathak Group ने किया औद्योगिक मशीनरी का शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर: आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में 5 से 8 फरवरी 2026 तक चार दिवसीय इंडोमैक (INDOMACH) 2026 औद्योगिक मशीनरी एवं इंजीनियरिंग एक्सपो का भव्य आयोजन किया गया। यह एक्सपो पूर्वी भारत का एक प्रमुख B2B औद्योगिक मंच बनकर उभरा है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के एमएसएमई सेक्टर को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।

इस मेगा एक्सपो में देश और विदेश से आए 200 से अधिक प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया है। प्रदर्शनी में 900 से ज्यादा ब्रांडों और 700 से अधिक लाइव मशीनरी का प्रदर्शन किया जा रहा है। सीएनसी मशीन, लेजर कटिंग, ऑटोमेशन और रोबोटिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों ने उद्योग जगत के विशेषज्ञों और उद्यमियों का खासा ध्यान आकर्षित किया है।

इंडोमैक 2026 में कोलकाता स्थित T.L Pathak Group ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। कंपनी द्वारा प्रदर्शित की गई लेथ मशीन, ड्रिलिंग मशीन, कटिंग मशीन सहित अन्य मशीन टूल्स को दर्शकों और उद्योग प्रतिनिधियों से काफी सराहना मिल रही है।

T.L Pathak Group भारत की एक प्रमुख औद्योगिक मशीनरी निर्माता कंपनी है, जिसका मुख्य कार्यालय और निर्माण इकाई सल्किया, हावड़ा (पश्चिम बंगाल) में स्थित है। वर्ष 2012 में स्थापित यह कंपनी लेथ मशीन, ड्रिलिंग मशीन, मिलिंग मशीन, शीट मेटल मशीन, सीएनसी मशीन और अन्य औद्योगिक उपकरणों का निर्माण करती है।

कंपनी के उत्पाद न केवल देशभर में बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपलब्ध हैं, जिससे इसकी विश्वसनीयता और गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इंडोमैक 2026 एक्सपो उद्योग, तकनीक और नवाचार का एक प्रभावशाली संगम साबित हो रहा है, जो आने वाले समय में पूर्वी भारत के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा।

Related Post