Breaking
Sun. Feb 8th, 2026

बारात से लौट रही भूरकुंडा जंगल में गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

चतरा: थाना क्षेत्र के भूरकुंडा जंगल में रविवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार प्रतापुर से बारात से लेकर लौट रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इटखोरी प्रखंड के सिरमतपुर गांव से बारात प्रतापुर गए हुए थे, विवाह समारोह के बाद सुबह सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान इटखोरी के भूरकुंडा जंगल में चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे पेड़ से जा टकरा गया। गाड़ी में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 40 वर्षीय मनोज राम की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मदेश कुमार, अभय राम, राहुल कुमार और आर्यन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इटखोरी थाना को सुचना मिलते हीं घटना अस्थल पर पहुंच कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Post