Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

मोटरसाइकिल में लगी आग, जलकर राख

कोडरमा ।। सतगावां थाना क्षेत्र के कोठियार पंचायत अंतर्गत एक बड़ी घटना सामने आई है। पचाने जाने वाली मुख्य सड़क पर हदहदवा गांव के समीप नदी के पास एक मोटरसाइकिल धू-धू कर जल गई। इस हादसे में न केवल वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया, बल्कि चालक का मोबाइल फोन भी जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, अपाची मोटरसाइकिल वाहन संख्या जेएच12 एफ 3115 लालू यादव के नाम पर निबंधित है। नेरोताड़ गिरीडीह निवासी ननका भूला, जो सपही में काम करता है, दोस्त लालू यादव से मोटरसाइकिल मांगकर अपने घर गया था। बताया जा रहा है कि बीती रात जब ननका भूला अपने घर से वापस लौट रहा था, तभी हदहदवा गांव के समीप मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन वाहन और उसमें रखा मोबाइल पूरी तरह जल गया। सुबह जब स्थानीय ग्रामीण सड़क से गुजरे, तो बीच सड़क पर जली हुई मोटरसाइकिल को देख हड़कंप मच गया। शुरुआत में यह मामला संदिग्ध लग रहा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना आसपास के क्षेत्रों में फैला दी कि एक अज्ञात वाहन जला हुआ पड़ा है।

Related Post