Breaking
Thu. Jun 18th, 2026

अमित शाह आज लॉन्च करेंगे भारत टैक्सी एप*

दिल्ली- केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुरुवार को ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ करेंगे। यह भारत का पहला सहकारिता आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफार्म है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

इस सेवा को सभी राज्यों और शहरों में दो वर्ष के भीतर विस्तार देने का लक्ष्य है। भारत टैक्सी, जो मल्टी-स्टेट कोपरेटिव सोसाइटीज एक्ट, 2002 के तहत पंजीकृत है छह जून, 2025 को स्थापित हुई थी। यह जीरो कमीशन और सर्ज-फ्री प्राइसिंग मॉडल पर काम करती है। इसमें ड्राइवरों को सीधे लाभ वितरण किया जाता है।

यह विदेशी निवेश आधारित प्लेटफार्मों का स्वदेशी विकल्प प्रस्तुत करती है। आठ प्रमुख सहकारी संगठनों द्वारा समर्थित, इस प्लेटफार्म ने दो दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में पायलट संचालन शुरू किया। यह ओला, उबर और रैपिडो जैसे स्थापित खिलाडि़यों को चुनौती देगा।

Related Post