Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

10 हजार घूस लेते जिला आयुष पदाधिकारी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप

चतरा : भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, राम प्रकाश वर्मा टंडवा में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ. प्रिया कुमारी से बतौर रिश्वत यह राशि ले रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को मौके पर ही दबोच लिया। यह कार्रवाई एसपी आरिफ एकराम के नेतृत्व में गठित एसीबी की विशेष टीम ने की ।गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है और एसीबी अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। एसीबी की टीम गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ लेकर हजारीबाग चली गई है।

Related Post