जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ामपहाड़ के बीच चलने वाली MEMU पैसेंजर ट्रेनों को फरवरी माह की कई तिथियों में रद्द कर दिया गया है। रेलवे द्वारा परिचालन कारणों से यह निर्णय लिया गया है, जिससे खासकर टाटानगर से रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार टाटानगर से बड़ामपहाड़ जाने वाली ट्रेन संख्या 68131 (TATA–BMPR MEMU) और बड़ामपहाड़ से टाटानगर आने वाली ट्रेन संख्या 68132 (BMPR–TATA MEMU) 5, 8, 12, 15, 19, 22 और 26 फरवरी 2026 को रद्द रहेंगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 68133 (TATA–BMPR MEMU) और 68134 (BMPR–TATA MEMU) भी 5, 12, 19 और 26 फरवरी 2026 को नहीं चलेंगी।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक इन ट्रेनों के रद्द रहने से टाटानगर, चाकुलिया, घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों से बड़ामपहाड़ की ओर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, कर्मचारियों और छात्रों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

