Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

रांची रिम्स ट्रॉमा सेंटर से बाल कैदी फरार

रांची।झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से एक बाल कैदी के भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में बंद यह नाबालिग मंगलवार सुबह अस्पताल की सुरक्षा को धोखा देकर ट्रॉमा सेंटर से फरार हो गया।जानकारी के मुताबिक, यह बाल कैदी पहले रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में कैद था। दो दिन पहले उसने अचानक पेट में तेज दर्द का हवाला दिया, जिस पर सुधार गृह प्रशासन ने उसे तुरंत रिम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह सुरक्षा गार्डों की नजरों के बावजूद उसने चालाकी से मौका जाकर अस्पताल से गायब हो गया।पुलिस सूत्रों से पता चला है कि यह कैदी रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है। इलाके में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात में उसकी संलिप्तता का आरोप है। पुलिस की सतत छापेमारी और दबाव के बाद चार दिन पूर्व उसने सरेंडर कर दिया था। इसके बाद कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे बाल सुधार गृह स्थानांतरित किया गया था। अब पुलिस ने फरार कैदी की तलाश तेज कर दी है।

Related Post