Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

ग्राम पंचायत हल्दीपोखर ,पश्चिम, के द्वारा गुरुवार को कम्युनिटी हॉल में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दी पोखर पश्चिम पंचायत कम्युनिटी हाॅल में, गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत हल्दीपोखर पश्चिम के द्वारा तथा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से पहला एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । मौके पर उप मुखिया शाहिद परवेज़ ने कहा कि कम्युनिटी हॉल में ग्राम पंचायत हल्दीपोखर पश्चिम के द्वारा पहला रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस रक्तदान शिविर का आयोजन में गांव के युवाओं के साथ साथ महिलाओं को जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा रक्तदान, महादान है, क्योंकि जरूरतमंदों के लिए रक्त का आवश्यकता होते रहता है। उन्होंने कहा पहली बार रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है। इन्होंने सभी रक्तदाताओं के साथ-साथ प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के पूरे टीमों को आभार प्रकट किए। सेवा निवृत्त शिक्षक निखिल मंडल ने कहा कि, ग्राम पंचायत हल्दीपोखर पश्चिम के द्वारा इस तरह से पहला मानव सेवा में रक्तदान शिविर का आयोजन करना,एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा रक्तदान जीवनदान है, मानव सेवा का सर्वोत्तम जरिया है रक्त उपलब्ध कराना। प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार ने कहा जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, ग्राम पंचायत हल्दीपोखर पश्चिम के पूरे टीमों एवं ऐसे नारी शक्ति को नमन करता है, जोकी हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत के कम्युनिटी हॉल में पहला रक्तदान शिविर का आयोजन कर, सराहनीय कार्य किया है । उन्होंने कहां कि प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक , इनके कंधे को मजबूत प्रदान करते हुए संकल्प लिया है कि, 24 घंटे सेवा इनके लिए उपलब्ध रहेगा।

इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पंचायत समिति सदस्य सबीना खातून, उप मुखिया शाहिद परवेज, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, वार्ड सदस्य तमन्ना परवीन, सेवा निवृत्त शिक्षक निखिल मंडल, मोहितस मंडल,सोमेन मंडल, पप्पू मंडल, सतीश सरदार साइफुल हक, सुबोध सरदार, मोहम्मद सलीम,आमिर सोहेल, चंदन, अफाजुद्दीन, नूरुद्दीन, सद्दाम, आदि के साथ प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के पूरे टीम उपस्थित रहे।

वाईट—उप मुखिया शाहिद परवेज–हल्दी पोखर पश्चिम पंचायत।

वाईट—-अरिजीत सरकार–प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देश।

वाईट–निखिल मंडल सेवा निवृत्त शिक्षक।

Related Post