रांची।कांके के पिठोरिया थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए बंद कमरे का ताला तोड़ दिया और भीतर रखे 20 बोरी धान चोरी कर ले गए।
घटना की जानकारी सुबह होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित किसान ने इसकी सूचना तुरंत पिठोरिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की है। संभावित मार्गों पर नाकेबंदी और गश्त बढ़ा दी गई है ताकि चोरों तक जल्द पहुंचा जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएँ बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय और नाराज़गी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और इलाके में चौकसी मजबूत करने की मांग की है।
वहीं, पिठोरिया थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

