Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

ट्रैक मेंटेनर कार्तिक कुमार का इलाज के दौरान निधन, यूनियन ने जताई गहरी संवेदना*

चाईबासा: पीडब्ल्यूआई चाईबासा के ताला बुरु सेक्शन के गैंग नंबर 7 में कार्यरत ट्रैक मेंटेनर कार्तिक कुमार की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। उनकी तबीयत 22 नवंबर 2025 को अचानक बिगड़ गई थी। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टाटा मोटर्स हॉस्पिटल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे उनका निधन हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने फोन के माध्यम से कार्तिक कुमार के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद उनका परिवार अपने गांव से निकल चुका है।

कार्तिक कुमार के पार्थिव शरीर को रेलवे प्रशासन एवं ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के सहयोग से पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव गोह ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। यूनियन ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने रेल प्रशासन से मांग की है कि ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा के लिए गंभीरता से विचार कर उनके लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Post