Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव : चौथे राउंड की गिनती में झामुमो को बड़ी बढ़त

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले की 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के चौथे राउंड के परिणाम सामने आ गए हैं। अब तक हुई गिनती में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। चौथे राउंड के बाद उन्हें कुल 20,026 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 12,612 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह झामुमो उम्मीदवार 7,414 वोटों से आगे चल रहे हैं।

झामुमो और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबले में लगातार अंतर बढ़ता नजर आ रहा है। इधर, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार रामदास मुर्मू को अब तक 5,481 वोट मिले हैं, जबकि स्वतंत्र प्रत्याशी डॉ. श्रीलाल किस्कू को 339 वोट प्राप्त हुए हैं।

अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के वोट इस प्रकार रहे— भारत आदिवासी पार्टी के पंचानन सोरेन को 179 वोट, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की पार्वती हांसदा को 75 वोट, तथा विभिन्न निर्दलीय उम्मीदवारों में मानसा राम हांसदा को 153, मनोज कुमार सिंह को 120, बिकाश हेंब्रम को 225 और नोटा को 599 वोट मिले हैं।

चौथे राउंड की कुल गिनती के बाद आंकड़े 40,023 कुल मतों तक पहुंच चुके हैं। मतगणना 20 राउंड तक चलेगी और अंतिम परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है।

Related Post