Breaking
Sat. May 9th, 2026

बागबेड़ा में फायरिंग से युवक घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बुधवार रात आपसी विवाद में बादल नामक अपराधी ने पोपो मुंडा पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से पोपो गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि उसे इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय पोपो मुंडा घर पर आराम कर रहा था। तभी आरोपी बादल वहां पहुंचा और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली पोपो के गुप्तांग में लगी। गोलीबारी की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शी गुड़िया ने बताया कि बादल अचानक आया और पोपो पर दो गोलियां दाग दीं।

सूचना पाकर डीएसपी तौकीर आलम मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Related Post