Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

शहर का सबसे बड़ा डांडिया नाइट, द ट्रेडिंग डांडिया नाइट 28 सितंबर को, बाराद्वारी मैदान में होगा आयोजन

जमशेदपुर: साकची स्थित होटल ट्रैक्स में ड्रीमफुल इवेंट्स एवं रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट द्वारा आयोजित द ट्रेडिंग डांडिया नाइट, डांडिया उत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्ण तरीके से 28 सितंबर को साकची स्थित बाराद्वारी मैदान में होने जा रहा है, इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को कई आकर्षक सरप्राइज़ गिफ्ट भी दिया जाएगा साथ ही साथ गरबे की धुन पर झुमाने के लिए DJ Arshi कोलकाता एवं DJ पवन, जॉय, आकुल और आकाश मौजूद रहेंगे, कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए पास भी जारी किया गया है जिनके पास इवेंट का पास होगा वे लोग ही इवेंट में प्रवेश कर पाएंगे, जिसे दिए गए इस कॉन्टैक्ट नंबर 8102524820, 8271803646 पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है.

कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए कई खास आकर्षण रखे गए हैं. साथ ही डांडिया प्रेमियों को फ्री डांडिया स्टिक, फ्री फोटोग्राफी और वहीं खाने-पीने के शौकीनों के लिए फूड स्टॉल्स भी उपलब्ध रहेंगे जहां सात्विक भोजन उपलब्ध होगा.

इवेंट में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और यादगार पल जीतने का मौका भी मिलेगा. इसके तहत बेस्ट ड्रेस, बेस्ट कपल, बेस्ट डांसर और बेस्ट ग्रुप को खास तोहफे दिए जाएंगे, साथ ही लक्की ड्रा के माध्यम से मोबाइल फोन एवं आभूषण भी जीत सकते है.

इस भव्य आयोजन के सूत्रधार इस प्रकार हैं –
आशा सिंह, हर्ष सिंह, मुस्कान गोराई, तृषा सिंह, के निशान, सत्यजीत सिंह, शिवानी ओझा, सौरभ, देव और राकेश.

बाराद्वारी मैदान में होने वाला यह कार्यक्रम शहर के सबसे बड़े डांडिया आयोजनों में से एक माना जा रहा है.

Related Post