Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

पोटका 34 पंचायत के सभी किसान मित्रों के साथ सीधा संवाद करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी विवेक विरुआ ,बिटीम कौशल झा, कल्याण पदाधिकारी आदि।

जमशेदपुर/पोटका

पोटका प्रखंड सह आंचल कार्यालय मे प्रखंड के 34 पंचायतों क्षेत्र के सभी किसान मित्रों के साथ जिला कृषि पदाधिकारी विवेक विरुआ, बिटीम कौशल झा,कल्याण पदाधिकारी आदि की उपस्थिति में किसान मित्रों के साथ सीधा संवाद करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी विवेक विरुआ के द्वारा कहा कि नए वित्तीय वर्ष में कृषि से संबंधित आने वाली सभी योजनाएं एवं पूर्व में चल रही योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए किस तरह से आप कार्य करें। साथ ही जिन किसानों को इससे पहले योजनाओं का लाभ मिला है, वैसे किसानों को छोड़कर नए किसान जिनको योजना की जरूरत है। उसके अनुसार उन योजनाओं को उन किसानों तक पहुंचाने का काम करें, ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले छोटे किसान लाभान्वित हो और सरकार के उद्देश्य को पूरा किया जा सके। साथ ही किसी भी कठिनाई एवं किसानों की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे सीधा संवाद करें ताकि समस्याओं का निराकरण कर कृषि योजनाओं को किसानों तक पहुंचा जा सके।

Related Post