Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

डालसा के पी एल वी के प्रयास से जन्म से चौदह वर्ष तक जन्म प्रमाण पत्र छूटे बच्चों का प्रमाण पत्र बनवा कर दिए गए

एक माह पूर्व डालसा जमशेदपुर द्वारा संचालित विधिक जागरूकता वेन पहुंची थी पोटका प्रखंड अंतर्गत खड़ियासाई गांव जहां डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीण महिलाओं के द्वारा उनके बच्चों का जन्म से 14 वर्ष बीत जाने के बाद अब तक उनके जन्म प्रमाण पत्र ना बनने की शिकायत की गई थी और बच्चों को प्रमाण पत्र के कारण आ रही दिक्कतों का जिक्र किया था उसी वक्त डालसा के टीम में शामिल पी एल वी चयन कुमार मंडल के द्वारा ये आश्वस्त किया गया था के सभी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवा कर दिए जाएंगे अपने कथा अनुसार उन सभी बच्चों का जरूरत के सारे कागजात प्राप्त कर सर्व प्रथम उसके डुप्लीकेट डिस्चार्ज पेपर बनवाए गए फिर सारे कागजात संलग्न कर सी एच सी पोटका में विवेक कुमार पांडे के पास आवेदन फॉर्म जमा किए गए आज चार बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए जो इस प्रकार है(1)रीनू सरदार(2)साहिल सरदार(3)अनुश्री सरदार(4)लतिका सरदार ये चारों ही खड़ियासाई के निवासी हैं सभी बच्चों को आज डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी के द्वारा उनके घर चल कर उन सभी बच्चों के अभिभावकों के हाथों में प्रमाण पत्र सौंपा गया। इतने दिनों बाद बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र पा कर बच्चों के माता पिता काफी खुश नजर आए ।उन्होंने डालसा को एवं सी एच सी प्रभारी रजनी महाकुड़ को धन्यवाद दिया।सभी बच्चों का जरूरत के कागजात जुटाने में पूर्व पी.एस.एस देवती सरदार का अहम भूमिका रहा।

Related Post