Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

युवा शक्ति सेवा समिति, सोनारी के द्वारा निःशुल्क छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया

Jamshedpur: युवा शक्ति सेवा समिति, सोनारी, जमशेदपुर में छठ महापर्व के शुभ अवसर पर सूप दउरा एवं प्रसाद का निःशुल्क वितरण जरूरत मंद व्रतियों के बीच किया गया.

 

Free Chhath Puja material was distributed by Yuva Shakti Seva Samiti, Sonari

 

 

समिति के मुख्य संयोजक विक्रम शर्मा ने बताया कि छठ पूजा व्यक्तिगत श्रद्धा, भक्ति और उमंग का पर्व है, उगते सूरज की पूजा तो सब करते हैं, लेकिन उगते और ढलते सूरज की पूजा करना एक अनोखे संस्कार के बैगर संभव नहीं होता है.

 

कार्यक्रम के दौरान समिति के मुख्य संयोजक विक्रम शर्मा, अतिथि के रूप में पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह, संयोजक अशोक सिंह राघव, समिति के अध्यक्ष अमित गोराई एवं समाजसेवी संतोष सिंह, रंजीता कुमारी वर्मा, विशाल सिंह, रूपचंद कर्मकार, देवेन्द्र साहू , रितेश सिंह, सूरज गोराई , राहुल मछुवा , देवराज मोहंती , विशाल प्रसाद , ऋषि प्रामाणिक , अजय गोप आदि अन्य सदस्य मौजूद थे.

Related Post