Breaking
Tue. Jul 28th, 2026

एनसीबी के सामने पेश होंगी सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी और जया शाह, कई मामलों पर होगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और जया शाह को बुधवार पेश होने को कहा है।

ED की जांच में भी श्रुति मोदी और जया शाह का नाम सामने आया था। रिया चक्रवर्ती की जया शाह के साथ ड्रग्स चैट्स भी ED को मिली थी। बीते दिनों श्रुति मोदी के वकील ने सुशांत के परिवार और रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत के पूर्व अकाउंटेंट रजत मेवाती ने खुलासा किया था कि जब भी सुशांत, श्रुति मोदी से बैंक स्टेटमेंट दिखाने को कहते थे तो वो ऐसा नहीं करती थीं। वो मामला सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती को बुला लेती थीं और इसके बाद स्टेटमेंट दिखाने वाली बात टल जाती थी।

मंगलवार को एनसीबी ने इस मामले की प्रमुख आरोपी रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती के दोस्त करमजीत सिंह की एक करोड़ की कार जब्त कर ली।

Related Post