Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

लूपंगडीह आईटीआई में मनाया गया अभियंता दिवस 

चांडिल:- नारायण आईटीआई लुपंगडी चांडिल मे मंगलवार को राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया गया। इस मौके पर आधुनिक भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले देश के महान अभियन्ता ‘भारत रत्न’ विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण करके अभियंता दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन माननीय जटा शंकर पांडे ने कहा कि आज देश में योग्य अभियंताओं की जरूरत है ताकि देश को विश्व में लीडर के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने मौजूद सभी शिक्षकों को सही प्रशिक्षण देने का और विद्यार्थियों में गुणवत्ता लाने के लिए प्रयास करने पर जोर दिया । मौके पर संस्था के चेयरमैन जटाशंकर पांडे, दलेलेश्वर राम ,पवन कुमार,अमित कुमार निखिल कुमार, ,अजय कुमार मंडल ,कृष्ण गोप , जगरी महतो मौजूद थे।

कमलेश सिंह

Related Post