Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

आदित्यपुर -: युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से फैली सनसनी

आदित्यपुर:- सरायकेला खरसावां के आरआईटी थाना अंतर्गत पार्वतीपुर गांव में 20 वर्षीय युवक बीरसिंह हांसदा का शव गांव के तालाब से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, और उसकी आंखों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है।

मृतक के छोटे भाई विश्वनाथ हांसदा ने बताया कि बीरसिंह कल दोपहर से लापता था। उन्होंने और उनके परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। विश्वनाथ ने बताया कि जिस स्थान पर शव मिला है, वहां पहले भी उन्होंने खोज की थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। देर रात दोबारा वहां जाने पर उन्होंने देखा कि उनका भाई एक गड्ढे में मृत पड़ा है।

विश्वनाथ ने यह भी बताया कि उसके बड़े भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बीरसिंह एक सामान्य युवक था, जो ड्यूटी पर जाता था और घर पर ही रहता था। घटना की सूचना मिलने पर आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस घटना ने पूरे गांव में भय और चिंता का माहौल बना दिया है, और लोग इस रहस्यमय हत्या के पीछे के कारणों को जानने के लिए उत्सुक हैं।

Related Post