Breaking
Sat. Jul 11th, 2026

पुलिस जीप दुर्घटना ग्रस्त,चालक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल…

 

रांची-राँची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चाचा पराठा के पास पुलिस जीप अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई है। इस हादसे में ड्राइवर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।घटना शनिवार की देर रात दो बजे की है। इस हादसे में चालक अशोक उरांव ,जमादार उदयकांत और एक अन्य जवान घयाल हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात जमादार उदयकांत एक जवान और ड्राइवर अशोक को लेकर रात्रि गश्त के लिए निकले थे। रात के तकरीबन दो बजे सभी गश्ती से वापस लौट रहे थे।इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई और जीप अनियंत्रित होकर सीधे सामने की दीवार से जा टकराई।हादसे में पुलिस जीप भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी मिलने पर बरियातू थाना प्रभारी सुरेश मंडल और दूसरे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को रिम्स में भर्ती करवाया।घायल पुलिस वालों को गंभीर चोटे आई हैं।

Related Post