पोटका प्रखंड अंतर्गत गांव जुभीकोचा में N.Y.S जुभिकोचा द्वारा दो दिवसीय रविवार ओर सोमवार, 5 एवं 6 मई 2024 को तीरंदाजी प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगित का आयोजन हुआ। जहां पहला दिन मुख्य अतिथि के तौर पर पोटका विधायक संजीव सरदार जूभि कोचा गांव पहुंचे। वही सर्वप्रथम ग्रामीण महिलाओं के द्वारा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के साथ विधायक संजीव सरदार को पुष्पों की माला देकर सम्मानित किया गया। जीसके पश्चात विधायक संजीव सरदार ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रतिभागियों को अच्छे खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। N y s जुभिकोचा द्वारा ईस खेलकूद प्रतियोगिता में मांगे सुसुन का भी आयोजन किया गया है। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी, प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी के साथ ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
पोटका के N Y S जुभि कोचा द्वारा तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन जहां विधायक संजीव सरदार ,मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे

