Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

जमशेदपुर के जिला मुख्यालय में जनता दल यूनाईटेड के द्वारा प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम 10 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला मुख्यालय में जनता दल यूनाईटेड के द्वारा प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम 10 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा गया जिस में बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी उपचुनाव कराने की मांग की गई है

राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बिष्टुपुर स्थित जिला मुख्यालय में जनता दल यूनाईटेड के द्वारा 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया जिसका नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सलखान मुर्मू कर रहे थे जहां मीडिया से बात करते हुए सलखान मुर्मू ने कहा कि पूरे राज्य में शराबबंदी, हुल क्रांति के नायक के वंशजों की हत्या मामले की सीबीआई जांच, सरना धर्म को लागू करने एवं झारखंड में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग महामहिम राज्यपाल से की गई है ताकि झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हो सके

वही प्रदेश अध्यक्ष सलखान मुमू ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड के 2 विधानसभा सीट पर उपचुनाव मैं पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी जहां हम लोगों के द्वारा गठबंधन के तहत एक सीट की मांग भाजपा से की गई है जहां भाजपा गठबंधन दोनों सीट पर जीत दर्ज करेगी

 

Related Post