Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

खेलो झारखंड में पोटका पंचायत स्तर पर खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाला 34 पंचायत के 34 टीमों को विधायक संजीव सरदार के हाथों जर्सी. जूता. ग्लाप्स आदि दिया गया

पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में खेलो झारखंड में पंचायत स्तर पर खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पोटका के 34 पंचायत के 34 टीमों को खेल मैं लगने वाला जर्सी, जूता, ग्लाप्स मौजा आदि पोटका युवा विधायक संजीव सरदार के हाथों दिया गया | इस अवसर पर प्रमुख शुकर मणि टूडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कश्यप, अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद मोखीओ. पंचायत सेवकों. आदि उपस्थित रहे वहीं प्रखंड स्तर में 5 महिला टीमों को भी पुरस्कृत किया गया जो की फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किए थे | झारखंड सरकार द्वारा खेलो झारखंड किक फोर झारखंड के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालकर उन्हें प्लेटफार्म देना था उसी उद्देश्य खेल का आयोजन किया गया था वही अच्छा प्रदर्शन करने वाले चाहे पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर जिला स्तर के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया है |

Related Post