Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

विधायक संजीव सरदार ने खैरपाल गांव में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन

पोटका प्रखंड के खैरपाल गांव में 14 जनवरी को रॉयल क्रिकेट क्लब खैरपाल की ओर से तीन दिवसीय संजीव सरदार फैंस क्रिकेट टूर्नामेंट आरंभ हुआ. जहां 16 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया. वही आज मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक संजीव सरदार उपस्थित होकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का खेल का आयोजन से युवाओं में प्रतिभा निखारने का साथ लोगों को खेल देखकर मनोरंजन करने का मौका मिलता है उन्होंने कॉमेडी के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया. मैदान में उन्होंने खिलाड़ियों का साथ जमकर बल्लेबाजी भी की. इस मौके पर कमेटी के पलटू पाल. अजय पाल. सुमित पाल. कुंदन दास. विजय पाल. अभिजीत महापात्र. मंटू मिश्रा. सोमनाथ महापात्र. बापी भट्टामिश्रा. पप्पू पाल. सतीश पाल. सुदीप्त सेकलर. पप्पू राणा आदि के साथ गांव के लोग उपस्थित रहे

Related Post