Breaking
Thu. Jul 30th, 2026

झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति का टीम अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्र से राजधानी ईटानगर स्थित राजभवन में मिला

झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति का टीम शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्र से राजधानी ईटानगर स्थित राजभवन में मिला. टीम का नेतृत्व सभापति सह मझगांव के विधायक निरल पूर्ती कर रहे थे, जिसके साथ पांच विधायक एवं झारखंड विधानसभा के अधिकारी मौजूद थे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्राक्कलन समिति का टीम दिन के ग्यारह बजे राजभवन पहुँचा, यहां राजभवन के अधिकारियों ने टीम का स्वागत किया. यहाँ राज्यपाल एवं प्राक्कलन समिति का टीम काफी देर तक वार्ता किये. राज्यपाल श्री मिश्र ने टीम को अरूणाचल प्रदेश के स्थिति के बारे में जानकारी दिये. यहाँ के भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थितियों को बताया. इस दौरान प्राक्कलन समिति की टीम ने भी राज्यपाल को झारखंड की स्थितियों के बारे में जानकारी दिया. इस दौरान राज्यपाल श्री मिश्र ने प्राक्कलन समिति के टीम को अरूणाचल प्रदेश के पारंपरिक रूप से सम्मानित किया. इस दौरान अधिकारियों ने टीम को राजभवन का भ्रमण कराया. इसके पूर्व टीम को अरूणाचल प्रदेश के जीरो का भ्रमण कराया गया. इस दौरान पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, पोटका के विधायक संजीव सरदार, बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती एवं धनबाद के विधायक राज सिन्हा मौजूद थे.

Related Post