Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने व मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया।

 

*आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने व मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया।*

 

*लातेहार*

*निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र को आधार संख्या से लिंक करने का कार्य दिनांक 01-08-2022 से प्रारंभ है। साथ हीं निर्वाचन नियमावली में सुधार के उपरांत मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु चार अहर्ता तिथि निर्धारित की है।* *इन कार्यक्रमों से सभी मतदाताओं एवं योग्य नागरिकों को अवगत कराने एवं व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव द्वारा आज समाहरणालय सभागार से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ सभी प्रखण्डों में लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगा।* *जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -उपायुक्त ने इस अवसर पर जिलावासियों से अपील की है की वे अपने मतदाता पहचान पत्र को 15 सितंबर 2022 तक आधार से लिंक कर लें। यह कार्य बीएलओ या voter helpline app की मदद से स्वयं भी किया जा सकता है।*

 

इस दौरान अपर समाहर्ता श्री आलोक शिकारी कच्छप, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह- अनुमण्डल पदाधिकारी, लातेहार श्री शेखर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बंधन लांग, अन्य पदाधिकारी एंव कर्मी उपस्थित थें।

 

Related Post