Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में आजादी के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष पर चलाए जा रहे गौरव यात्रा का आज तीसरा दिन।

 

 

लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में आजादी के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष पर चलाए जा रहे गौरव यात्रा का आज तीसरा दिन

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में आजादी के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष पर चलाए जा रहे गौरव यात्रा का आज तीसरा दिन जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में सेन्हा प्रखंड चौक से शुभारंभ किया गया जो ग्राम बख्शी डीपा सेरेंगहातु ग्राम सिठीयो होते हुए बरही चौक पहुंचा उसके पश्चात लोहरदगा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम ईटा होते हुए भुजनिंया ग्राम में समाप्त हुई। विभिन्न गांव में पदयात्री कांग्रेसियों को ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुखेर भगत ने कहा कि आज हम आजादी के 75 वें वर्षगांठ मना रहे हैं यह हम सभी के लिए काफी गौरव की बात है जहां कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई लाखों वीर शहीदों के संघर्ष और बलिदान के पश्चात देश आजाद हुआ जिन्हें आज हम नमन करते हैं आजादी मिलने के पश्चात देश के हालात ठीक नहीं थे वैसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने देश को गढ़ने का काम किया गरीबी अशिक्षा बेरोजगारी कुपोषण सामाजिक भेदभाव व्याप्त था देश आर्थिक रूप से बहुत कमजोर था देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल जी के नेतृत्व में देश को नए सिरे से खड़ा किया गया प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की के आयाम लिखे गए औद्योगिक क्षेत्र में क्रांति हुई देश को समृद्ध बनाने के लिए सैन्य बलों को सशक्त और मजबूत किया गया यह सब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में संभव हुआ है आज के युवा पीढ़ी को यह जानना अति आवश्यक है आजादी के पूर्व से लेकर आज तक देश को विश्व पटल पर आगे लाने में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस का नेताओं का योगदान सर्वोपरि है। मौके पर जिला कांग्रेस के सह संयोजक रमेश कुमार चीनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे भारतवर्ष में आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर गौरव यात्रा पदयात्रा निकालकर गांव गांव भ्रमण कर देश के आजादी में लाखों वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि देने का काम किया जा रहा है जो हमारे प्रेरणा स्रोत है जिससे हमें आगे बढ़ने में नई ऊर्जा और जोश मिलता है। पदयात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता नेसार अहमद जगदीप भगत सलीम अंसारी बड़े तनवीर गौहर लोहरदगा प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष जमील अंसारी युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संजर अंसारी नंदकिशोर शुक्ला पंकज सिंह वीरमत भगत अनिल उरांव प्रकाश उरांव बासुदेव उरांव अंसार अहमद वीरेंद्र उरांव जितेंद्र उराव शिवचंद भगत, दयाल भगत अब्दुल्लाह अंसारी कबीर अंसारी रुस्तम अंसारी कर्मवीर उराव हरि उराव सरिता देवी आरती देवी बिहारी पहान महादेव भगत जलेश्वर साहू सुरेंद्र उरांव आशा देवी सुनीता उरांव सोमारी उरांव सुलेखा तिर्की मनीषा कुमारी भादो देवी, कलावती उरांव फूलमनी उरांव पंकज उरांव दीपक पन्ना महिपाल भगत धनकुमार उरांव समेत सैकड़ों कांग्रेसी शामिल थे*।

Related Post