आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 वाहिनी बटालियन ने बाइक तिरंगा वाहन रैली निकाली
लातेहार संवाददाता राहुल पांडे की रिपोर्ट
लातेहार ,,,आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम और हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराने जागरूक करने और प्रेरित करने के उद्देश्य से पुलिस रिजर्व बल 11 वाहिनी बटालियन ने तिरंगा वाहन रैली निकाली।

तिरंगा रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इस रैली में देखने को मिला कि वाहनों पर सवार सभी जवान हेलमेट लगाए और हाथ में तिरंगा ध्वज लिए चल रहे थे। रैली में शामिल 11 वाहिनी के जवानों ने भारत माता की जयकारा लगाते हुए शहर का भम्रण किया।
जिसका नेतृत्व सीआरपीएफ के कमांडेंट ऑफिसर भी.पी. त्रिपाठी ने किया। मौके पर भी.पी. त्रिपाठी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से हम लोग गांव गांव जाकर लोगों को जज्बा देश भक्ति और तिरंगा के प्रति जोश को जगाने का प्रयास सीआरपीएफ के जवानों के द्वारा रैली के माध्यम से किया जा रहा है । इस मौके पर कमांडेंट ऑफिसर वेद प्रकाश त्रिपाठी, टवाईसी जेके जोशी, विनोद कुमार कनौजिया, वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रुपेश साहू, उप कमांडेंट एमआर प्रणव समय तक आरोही बटालियन के जवान उपस्थित रहे।

