Breaking
Mon. Feb 9th, 2026

चंदवा में नाकआउट फुटबाल टूर्नामेंट 2022 का हुआ उद्घाटन, पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के संरक्षण में आयोजित किया गया मैच।खेल जीवन का आधार: एसडीपीओ

चंदवा में नाकआउट फुटबाल टूर्नामेंट 2022 का हुआ उद्घाटन, पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के संरक्षण में आयोजित किया गया था मैच

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

खेल जीवन का आधार: एसडीपीओ

खेल जीवन का आधार है जो जीवन के चहुमुखी विकास का मार्ग पशस्त करता है।

उक्त बातें लातेहार एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र ने चंदवा खेल स्टेडियम में उपप्रमुख समेत पंचायती राज जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित नाकआउट फुटबाल टूर्नामेंट 2022 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

कहा कि वर्तमान अर्थयुग में लोगो का रूझान खेल से कम होता जा रहा है। इसके कारण वह कई तरह के शारीरिक व मानसिक रोगों की आगोश में समा रहा है। इसका असर उसके दैनिक व भावी जीवन में पड़ रहा है। बीडीओ विजय कुमार ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। यह शरीर को स्वस्थ और बलिष्ठ बनाता है।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, रामयश पाठक समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि खेल योग का एक रूप है। जो लोग लगातार खेलते रहते हैं उन्हें अलग से योग करने की जरूरत नहीं होती।

खेल जीवन का आधार: एसडीपीओ

आयोजक टीम के अध्यक्ष सह उपप्रमुख आश्विनी मिश्र और सचिव सह चंदवा पूर्वी मुखिया रंजीत उरांव ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है। जो उनके भावी जीवन में विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। उद्घाटन मैच चकला और पतरातु के बीच खेला गया। निर्धारित समय सीमा में कोई भी टीम गोल नही कर सकी। पेनाल्टी किक में पतरातु की टीम ने चकला को पराजित किया।

 

रेफरी की भूमिका सुमित उरांव ने निभाई। कार्यक्रम का संचालनक प्रभाकर मिश्र और संदीप टोप्पो ने संयुक्त रूप से किया।

 

मौके पर मुखिया संगीता लकड़ा (चंदवा पश्चिमी), फुलजेंसिया टोप्पो (अलौदिया), नरेश भगत (कामता), बिफई मुंडा (लाधुप), जतरू मुंडा (माल्हन), पूनम रंजीता एक्का (चकला), अनिता भगत (सेरक), सुनीता खलखो (डुमारो), मालो देवी (चेटर), ललिता देवी (बोदा), सुष्मिता कुमारी (बारी), आयोजक टीम के संदीप टोप्पो, बीरबल भगत, राजा दुबे, हेमंत, विवेक, अजय, दिनेश, रवि, सूरज, अमित, भोला, अभय, विजय समेत अन्य मौजूद थे।

Related Post