Breaking
Sat. Aug 1st, 2026

डीएमएफटी के जेई मनीष कुमार पर मामला दर्ज किया जाए:रवि डे

*डीएमएफटी के जेई मनीष कुमार पर मामला दर्ज किया जाए:रवि डे**

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा ।चंदवा के समाजसेवी रवि कुमार डे ने लातेहार उपायुक्त भोर सिंह यादव से विज्ञप्ति जारी करते हुए मांग किया है कि चंदवा प्रखंड के मालन पंचायत में जो भी डीएमएफटी योजना से मालहन पंचायत में कार्य हुए हैं उसको लातेहार उपायुक्त अभिलंब जांच का आदेश दे क्योंकि मालहन पंचायत में डीएमएफटी योजना में बहुत ही बंदरबांट हुआ है जिसमें जेई मनीष कुमार का अहम भूमिका है झारखंड की सरकार जनता के लाभ के लिए योजना दे रही है और जूनियर इंजीनियर के मिली भगत से बिचौलियों द्वारा योजना का बंदरबांट किया जा रहा है कहीं तो योजना धरातल पर भी नहीं उतर रहा है और उसका 50% पैसे की निकासी हो जा रही है ऐसे विकास कार्य होने से जनता त्राहिमाम कर रही है जूनियर इंजीनियर और कई अधिकारी तथा बिचौलिया मालामाल होते जा रहे हैं लातेहार उपायुक्त से श्री डे मांग किया है कि मनीष कुमार जेई को योजना की जांच कराई जाए और अभिलंब मामला दर्ज कराया जाए उसके साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related Post