Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

चंदवा पूर्वी पंचायत के जगराहा मैदान में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बारिश के लिए दुआ मांगी।

चंदवा में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बारिश के लिए दुआ मांगी।

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

ज़मीन जल चुकी है आसमान बाकी है, सूखे कुएं तालाब तुम्हारा इम्तहान बाकी है,

बरस जाना वक्त पर ए मेघ किसी का मकान गिरवी है तो किसी का लगान बाकी है,

 

चंदवा। बुधवार की सुबह मुस्लिम धर्मावलंबि चंदवा पूर्वी पंचायत के जगराहा मैदान में एकत्रित हुए । जिसमें सभी उम्र के लोग शामिल हुए सभी ने अल्लाह से बारिश के लिए दुआयें मांगी। जैसा की आप सभी को पता है कि इस बार बारिश मौसम विभाग के अनुमान से भी कम हो रही है। बारिश नहीं होने के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं खासकर मक्का और धान की रोपाई ना के बराबर हुई है। किसानों को लाखों का नुकसान हो रहा है, जिससे कि किसान काफी परेशान है। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ता ने भी सरकार से क्षेत्र को अकाल घोषित करने की मांग कर चुके हैं। बारिश नहीं होने के कारण ठंडा और गर्म होने से बीमारी भी बढ़ रही है, खासकर सर्दि बुखार आम हो गया है। मलेरिया का प्रकोप भी बढ़ रहा है, साथ ही कोविड-19 भी पांव पसार रहा है। कुछ दिन पूर्व ही चंदवा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कुछ बच्चियों की तबीयत काफी खराब हो गई थी। जिसमें की कुछ को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। एक बच्ची की मौत भी हो गई थी। इन परिस्थितियों के कारण आम जनता की जेब पर इसका भारी असर पड़ रहा है। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अल्लाह से बारिश के लिए दुआ मांगी है। जिससे कि आस पास के किसानों के साथ-साथ सभी जनमानस को राहत मिले सके।

Related Post