*कई वर्षो से चले आ रहे दो समुदाय के बीच होलिका दहन वाले जमीन पर विवाद का समाधान कर दिया गया*
मूरपा से प्रफुल पांडे की रिपोर्ट
मूरपा। बालूमाथ थानान्तर्गत मुरपा के मनसिघां मे विगत कई वर्षो से आपस दो समुदाय के बीच होलिका दहन वाले जमीन पर बालूमाथ अंचलाधिकारी मोहम्मद आफताब आलम एवं बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद के उपस्थित मे अंचल अधिकारी ने आन स्पाट आज मामले को निष्पादन कर दिया गया। जिससे दोनो पक्षो के लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए सीओ एवं थाना प्रभारी को साधुवाद दीया। बताते चले कि दो वर्षो पूर्व उक्त भूमि पर दोनो समुदाय के बीच लगातार लडाई-झगडा होते आ रही थी। परंतु सीओ के सुध-बुध से मामले का निष्पादन कीया गया जिसमे दोनो पक्षो के लोगो ने खुशी जाहिर किया। वही सीओ ने दोनो पक्षो को आपस मे शांती सद्भाव से रहने की अपील की। एवं थाना प्रभारी भी लोगो को कहा कि आपस मे भाईचारा को निभाते हुए कानून को अपने हाथ मे मत ले। वही आज सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

