Breaking
Mon. Apr 27th, 2026

खुरा के अहीरबथान में जल मीनार औऱ चापाकल एक वर्ष से खराब , जीप सदस्य ने लिया जायज़ा

*खुरा के अहीरबथान में जल मीनार औऱ चापाकल एक वर्ष से खराब , जीप सदस्य ने लिया जायज़ा*

बेतला बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट

बरवाडीह :- बरवाडीह प्रखण्ड अंतर्गत खुरा पंचायत के अहीरबथान गाँव मे पंचायत के द्वारा लगाया गया जल मीनार और उसका चापाकल पिछले 1 वर्षों से खराब है जिसके कारण आसपास रहने वाले लगभग 2 दर्जन से अधिक घरों को पीने की पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है । ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य सन्तोषी शेखर को दिए जाने पर संतोषी शेखर ने गांव पहुंचकर जलमिनार की स्थिति का जायजा लिया साथ ही जलमीनार औऱ चापाकल को जल्द दुरुस्त करावाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया । मामले को लेकर संतोषी शेखर ने बताया कि जल मीनार और चापाकल का खराब होना काफी दुखद है और इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराने के साथ-साथ इसे जल्द से जल्द ठीक कराने का काम किया जाएगा साथ साथ प्रखंड क्षेत्र में कितने जल मीनार लगाए गए हैं और उनकी वर्तमान स्थिति क्या है इसको लेकर भी संबंधित विभाग के साथ बैठक करके अगर क्षेत्र में कोई और जल मीनार खराब हो तो उसे दुरुस्त कराने का काम किया जाएगा । मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि खुरा के अहीरबथान में जल मीनार खराब होने की जानकारी जिला परिषद सदस्य महोदया के द्वारा दी गई है उसे दुरुस्त करवाने का निर्देश जारी कर दिया गया है जल्द ही समस्या दूर कर दी जाएगी ।

Related Post