Breaking
Fri. Jul 17th, 2026

मानगो 15 नंबर नेचर पार्क के समीप जी एम स्पा सैलून जलकर हुआ राख ।

मानगो 15 नंबर नेचर पार्क के समीप जी एम स्पा सैलून जलकर हुआ राख । सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे । समता नगर निवासी कामता ठाकुर अपना नया सैलून जीएम स्पा बना रहे थे कल सैलून का उद्घाटन होना था । कामता ठाकुर पहले छोटी दुकान थी । उन्होंने अपने लड़कों के लिए वातानुकूलित स्पा सैलून जीवन की सारी कमाई लगाकर बनाया था, जिसका कल उद्घाटन होने को था । कामता ठाकुर उद्घाटन की तैयारी करवा कर घर चले गए थे । अचानक शार्ट सर्किट से उनकी दुकान जलकर खाक हो गई । लाखों रुपए का नुकसान कामता ठाकुर जी को हुआ । दुकान के मालिक सागर प्रसाद ने देखा कि दुकान के नीचे से धुआं निकल रहा है तो अपने भाइयों के साथ आएं और दुकान का शटर तोड़कर जल्दी से पानी डालकर आग में काबू पाया अन्यथा पूरा मकान जलकर खाक हो जाता। विकास सिंह के पहुंचते ही कामता ठाकुर भावुक हो गए ।

Related Post