Breaking
Wed. Aug 5th, 2026

श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल द्वारा निरंतर जारी दिव्यांगों की नि:शक्त सेवा

जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल (पोटका – 11) द्वारा संचालित निःशक्त सेवा कार्यक्रम के तहत आज फिर जिप सदस्या श्रीमती मंडल के आवासीय कार्यालय में जमा किये गये आवेदनों के आधार पर आज पी.एल.वी.- चयन कुमार मंडल द्वारा विभिन्न गाँव के दिव्यांगों को शारीरिक जाँच हेतु सदर अस्पताल के कैम्प में ले जाया गया जँहा उनकी दिव्यंगता की जाँच करवाई गई।
आज जिन दिव्यांगों की शारीरिक जाँच हुई :– 1) देवी सरदार – तेंतला (मानसिक), 2) जयंती कैबर्त – तूड़ी (आँख), 3) लखन टुडू – लोवाडीह (आँख), 4) बुद्धेश्वर मुर्मू – मर्चागोड़ा (आँख), 5) निर्मल बागति – डोमजुड़ी (हड्डी), 6) मालती हेम्ब्रोम – बहड़ाडीह (हड्डी), 7) झुमा भकत – भुरकाडीह (गूँगी), 8) कृष्ण चन्द्र मंडल – बांधडीह (आँख), आदि । सदर अस्पताल की कैम्प में आज पी.एल.वी.- चयन कुमार मंडल के साथ छाकु माझी भी उपस्थित थे।

Related Post