Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीदों को कव्वाली थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास ने दी श्रद्धांजलि

पोटका (रसूनचोपा) अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश की ओर से पुलवामा में हुए आतंकी हमले मैं शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, मौके पर मुख्य अतिथि कव्वाली थाना मुख्य प्रभारी अमित कुमार रविदास ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी मौके पर एसआरके कमलेश बताया वर्ष 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में शहीद होने वाले सभी बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी अभूतपूर्व सेवा को स्मरण करता हूं। उनका शौर्य और उनका सर्वोच्च बलिदान देश को मजबूत और समृद्ध बनाने की दिशा में काम करने के लिये हर भारतीय को प्रेरणा देता है। श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने में कव्वाली थाना के सहायक अवर निरीक्षक रितेश तिग्गा, सहायक अवर निरीक्षक राजेंद्र किस्कू, सहायक अवर निरीक्षक श्याम नारायण चौबे, सहायक अवर निरीक्षक सूर्यकांत यादव ,अहम योगदान रहा

 

Related Post