आदित्यपुर : जयश्री मोटर्स कैम्पस में सोमवार को जमशेदपुर शहर को समर्पित बिजली चालित दुपहिया वाहनों के शोरूम का उद्घाटन उद्यमी राजकुमार अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि
बदलते समय की ज़रूरतों और केंद्र व राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के लिहाज़ से आने वाला समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों से न केवल प्रदूषण से मुक्ति मिलती है बल्कि तेल के रोज बढ़ते कीमतों से भी राहत मिलती है। मौके पर शोरूम के प्रोपराइटर मुकुल दुदानी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर हम अपने बच्चों को प्रदूषण मुक्त वातावरण, बिना अपने जेबों पर बोझ बढ़ाए दे पाएंगे। पूर्व पर्यटन सचिव सुरेश दुदानी ने कहा कि हम सब मिलकर एक हरित, सुरक्षित और मजबूत झारखंड और भारत बनाने के पथ पर एक साथ आगे बढ़ रहे हैं, जिसका आगाज ये इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन का शोरूम है। मौके पर एसिया अध्यक्ष संतोष खेतान, वरिष्ठ उद्यमी डॉ महावीर राम, जया डोकानिया, संजय सिंह, पिंकेश माहेश्वरी, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद थे।
प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को दें बढ़ावा : राजकुमार

