Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

पोटका लोकप्रिय विधायक श्री संजीव सरदार एक बार फिर दीया मानवता का परिचय

 

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बेड़ाढीपा निवासी भोला दास जी को गंभीर बीमारी के कारण बेहतर ईलाज के लिए परिजनों ने उनको टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती किया था । ईलाज के दौरान उनका मृत्यु हो गया । इलाज के उपरांत अस्पताल का कुल बिल 2,42,000 रुपया हो गया था । मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल में 57,000 रू ही भुगतान कर पाए थे, परिवार की वित्तीय स्थिति काफी खराब होने के कारण बकाया राशि 1,85,000 रू भुगतान में असमर्थ थे, जिसके कारण अस्पताल से मृतक शव नहीं मिल पा रहा था, इसकी सूचना उनके परिजनों ने पोटका के युवा एवं जनप्रिय विधायक श्री संजीव सरदार जी को दिए, विधायक जी ने तत्काल आपने संज्ञान में लेते हुए टीएमएच प्रबंधक से बात कर बकाया बिल 1,85,000 रू माफ कराए, जिसके पश्चात अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को शव सौंपा गया ।
इसके लिए मृतक के परिजनों ने विधायक जी को तहे दिल से धन्यवाद दिए ।

Related Post