Breaking
Thu. Jul 23rd, 2026

जिप सदस्य श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल के आग्रह पर गरीब असहाय भोला गोप विजय गोप को तिरपाल एवं कंबल उपलब्ध कराया गया

आसनबनी रेलवे स्टेशन समीप वर्षों से घर बना कर रह रहे दो गरीब परिवार – 1) भोला गोप, 2) विजय गोप के परिवार को जब रेलवे द्वारा हटा दिया गया तो उन्होंने परिवार बालबच्चे के साथ थोड़ा दुरी पर झोंपड़ी बना कर रहना शुरू किया – हल की अकाल बर्षा में दोनों की झोपड़ी नष्ट हो जाने से ठंड की इस मौसम में आसन्न संकट को देख कर ग्राम प्रधान भुबन महतो के समक्ष अपना दुःखड़ा सुनाये श्री महतो दूरभाष पर अपने जिलापार्षद को सुचना दिये अन्ततः जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल के आग्रह पर बी डी ओ पोटका के निर्देश से आज पंचायत सचिव कुंजबिहारी साव के द्वारा मुखिया कनक सरदार एवं ग्राम प्रधान भुवन महतो के उपस्थिति में दोनों को एक एक तिरपाल एवं कंबल उपलब्ध किया गया। साथ ही बी डी ओ द्वारा अनाज भी देने का निर्देश दिया गया है। सामग्री पाकर दोनों पीड़ित परिवार काफी खुश नजर आये।

Related Post