Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

लातेहार : बरवाडीह रेलवे स्टेशन में उस समय यात्रियों ने जमकर हंगामा कर दिया जब शनिवार को बरकाकाना से डेहरी जाने वाली बीडी पैसेंजर अपने निर्धारित समय 11 बजे की जगह 1 :30 बजे पहुँची

लातेहार : बरवाडीह रेलवे स्टेशन में उस समय यात्रियों ने जमकर हंगामा कर दिया जब शनिवार को बरकाकाना से डेहरी जाने वाली बीडी पैसेंजर अपने निर्धारित समय 11 बजे की जगह 1 :30 बजे पहुँची।

बरवाडीह संवाददाता अख्तर अंसारी की रिपोर्ट

वही बरवाडीह आने के लगभग एक घंटे ट्रेन खड़ी होने के बाद भी ट्रेन नही खुलने और स्टेशन के सभी नल में पानी की आपूर्ति बंद होने से नाराज यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कक्ष में जाकर जमकर हंगामा किया। सवारी ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ी का परिचालन कराते हुए यात्रियों को परेशान करने का आरोप लगाया।

 

 

यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया गया कि आये दिन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन टोरी से लेकर गढ़वा के बीच इसी तरह से होता है। जिससे रेल यात्री मानसिक परेशानी झेल रहे हैं। इस सेक्शन में रेल यात्रियों वाली सवारी ट्रेनों की जगह रेलवे मालगाड़ी को प्राथमिकता देती है, जो लोगों के हक अधिकार के हनन करने के बराबर है।

 

वहीं यात्रियों के हंगामे के बाद स्टेशन मास्टर रमन कुमार के द्वारा यात्रियों को समझाने का प्रयास किया गया और रेलवे ट्रैक के मरम्मति का कार्य चलने का हवाला देते हुए ट्रेन खुलवाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही स्टेशन के नलों से पानी नहीं आने पर खेद व्यक्त किया। स्टेशन मास्टर ने सम्बंधित कर्मी को पानी खोलने का आदेश दिया।

 

आश्वासन के 10 मिनट बाद लगभग 2 : 45 में बीडी पैसेंजर ट्रेन को आगे गंतव्य की ओर रवाना किया गया। लेकिन नलों से पानी की आपूर्ति बंद रही।

Related Post