*पूर्व के जमाने में माओवादियो से प्रभावित रहने वाला गांव एघारा मे आपकी सरकारी आपकी द्वार कार्यक्रम का आयोजन।*
प्रतापपुर चतरा
*पूर्व के जमाने में माओवादियो से प्रभावित रहने वाला प्रखंड के एघारा गांव में सोमवार को आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम का आयोजन एघारा पंचायत सचिवालय में आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डीआरडीए निर्देशक अरूण एक्का भी शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान समाजिक सुरक्षा पेंशन,राजस्व विभाग,आधार कार्ड,ई-श्रम कार्ड,खाद्य योजना,मनरेगा,
जेएसएलपीएस,कोविड,बैंक ऋण समेत विभिन्न स्टॉल लगाया गया।जिसमे पेंशन 87,कृषि विभाग 40,बैंक 40,राशन कार्ड 12,राजस्व विभाग 8,मनरेगा 15,बाल विकास परिजनो 6,ई-श्रम विभाग 32,कोविड वैक्सीन 80 एवं स्वास्थ्य जांच 80 ,जेएसएलपीएस के 6 आवेदन प्राप्त हुआ है जिसमे 3 विधवापेंशन के ऑन स्पोर्ट मामले को निष्पादन कर स्वीकृत प्रमाण- पत्र दिया गया।मौके पर डीआरडीए निर्देशक अरूण कुमार ने बताया की सरकारी की पहल से इस सुदुवर्ति क्षेत्र एघारा में आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है सरकार की इस पहल से एघारा पंचायत के लोग काफी खुश है अपने विभिन्न कार्यो को लेकर काफी संख्या लोग इस कार्यक्रम मे शामिल हुए थे मालूम हो की आज से कुछ वर्ष पहले एघारा गांव पर माओवादियो का छाया रहता है।इस मौके पर जिप सदस्य विक्रम कुमार यादव,समाजसेवी भोला प्रसाद,सन्मुख यादव,जेएसएलपीएस प्रबंधक नीरज सिंह,एघारा मुखिया गीता देवी,रंजीत पासवान,ग्रामिण बैंक प्रबंधक संजीव कुमार पान्डेय,रामचन्दर यादव समेत काफी संख्या मे ग्रामिण शामिल थे।*

