Breaking
Sun. May 17th, 2026

पोटका के जिप सदस्य श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल द्वारा गरीब दिव्यांग लोगों को नि:शक्त सेवा जारी

पोटका के जिप सदस्या श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल द्वारा संचालित निःशक्त सेवा रथ के माध्यम से बीते दिनों कोवाली गांव से तीन दिव्यांगों को ले जाकर सदर अस्पताल के कैम्प में दिव्यांगता जाँच करवाया गया था जिसके दिव्यांग प्रमाण पत्र आज पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल द्वारा उनके घर आकर पंहुचा दिया गया । साथ ही श्रीमंडल द्वारा उन्हें स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन भत्ता दिलवाने का भी भरोसा दिया गया। आज जिनके घर जाकर श्रीमंडल द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र पंहुचाया गया :- 1) जयंती भकत, 2) ठाकुर मोनी भकत, 3) आकाश भकत – तीनों के पिता – विष्णु भकत साथ ही – 4) हेंसलबिल पंचायत के केंदमुड़ी गांव के रमेंद्र सरदार को भी घर जाकर प्रमाण पत्र पंहुचाया गया। आज के इस कार्यक्रम में श्री मंडल के साथ समाजसेवी लखन चंद्र मंडल, कृष्णा राय, दीपक कुमार भकत तथा संतोष भकत भी उपस्थित थे।

Related Post