Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

महुआडांड में कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र हुआ प्रारंभ।

शारदीय नवरात्रि के इस पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महुआडांड प्रखण्ड में गुरूवार से कलश स्थापना के साथ नवरात्र पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा को लेकर महुआडांड़ , रामपुर, राजडंडा, बोहटा, बराही, नेतरहाट, हामी, व चटकपुर मे संबंधित ग्राम के पूजा समितियों के द्वारा माँ दुर्गे की प्रतिमा को स्थापित कर विधी विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। महुआडांड स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर में हर वर्ष की भांति इस बार भी कलश स्थापना के साथ ही नवपराह्न रामायण पाठ प्रारंभ हो गया है।पंडित सर्वेश पाठक ने बताया कि षष्ठी को बेल वरण, सप्तमी को प्राण प्रतिष्ठा, महाअष्टमी को दीप दान,नवमी एवं दशमी को हवन एवं एकादशी को शोभायात्रा निकाल कर मुर्ति विसर्जन किया जायेगा। महुआडांड में कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, बैजनाथ प्रसाद, संतोष प्रसाद, संजय राय, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, पंडित सर्वेश पाठक, मनोज जायसवाल( किराना ), विश्वनाथ प्रसाद, हीरालाल प्रसाद, विजय प्रसाद, अवधेश जायसवाल, बिहारी जायसवाल, शंकर दास आदि सहित हिन्दू महासभा कार्यकारिणी के सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Post