Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

लातेहार जिले के गारू प्रखंड के बारेसांढ़ की एनएनएम सुशीला तिर्की अपने दो साल के बच्चे को पीठ पर बांध कर बूढ़ा नदी को पार कर टीकाकरण करने सुदूरवर्ती लाटू गांव पहुंची।

लातेहार जिले के गारू प्रखंड के बारेसांढ़ की एनएनएम सुशीला तिर्की अपने दो साल के बच्चे को पीठ पर बांध कर बूढ़ा नदी को पार कर टीकाकरण करने सुदूरवर्ती लाटू गांव पहुंची। उनके साथ एमपीडब्लू सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य लोग भी थे।
टीम ने लाटू गांव पहुंचकर 11 लोगों को कोरोना का टीका लगाया।
*संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट गारू*
विपरीत परिस्थितियों में भी सुदूरवर्ती और पिछड़े इलाकों में बच्चों के टीकाकरण के लिए नदी के पार जाकर सुशीला तिर्की और साथ चल रही स्वास्थ्य टीम ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

दो साल के बच्चे को पीठ में बांधकर नदी पार कर टीकाकरण करने लाटू पहुंची एएनएम
अपने कार्यक्षेत्र में एक गांव से दूसरे गांव तक पहुंचने के लिए बीच में नदी पार करनी पड़ती है। बरसात के दिनों में नदी पार करने में भारी जोखिम उठाना पड़ता है। परन्तु महिला एएनएम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिस्थितियों से लड़ते हुए अपने काम को जारी रखा है।
सुशीला तिर्की ने बताया कि काम पर जाने के दौरान वे अपनी दो साल की बच्चा को पीठ पर लादकर ले जाती हैं। बच्चा बेहद छोटा है, जिसकी वजह से उसे घर पर नहीं छोड़ा जा सकता है। उन्हें हर दिन 4 से 5 किलोमीटर का सफर तय करना होता है लेकिन खराब रास्ते की वजह से यह दूरी ज्यादा बढ़ जाती है।

टीकाकरण के इस मिशन में एएनएम सुशीला तिर्की के साथ एमपीडब्ल्यू संतोष कुमार भी शामिल हैं।
दो साल के बच्चे को पीठ में बांधकर नदी पार कर टीकाकरण करने लाटू पहुंची एएनएम
ज्ञात हो कि पूर्व में महुआडांड़ की एएनएम मानती कुमारी ने डेढ़ वर्ष के बच्चे को पीठ में बांधकर टीकाकरण के लिए उफनती नदी को पार की थी। इसका फोटो पूरे देश में तेजी से वायरल हुआ था।

लातेहार सिविल सर्जन डॉ. हरेनचन्द्र महतो ने बताया कि कोरोना 19 वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उफनती नदी पारकर जो कर दिखाया है वह दूसरे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

Related Post