Breaking
Tue. May 19th, 2026

महुआडांड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर राज्य सरकार का किया विरोध।

महुआडांड़ मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर राज्य सरकार का विरोध किया, बुधवार को भाजपा का झारखंड विधानसभा घेराव को लेकर हुए, भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज के विरोध मे गुरूवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष शम्भू प्रसाद के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने बाजू मे काला पट्टी बाधकर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज का विरोध किया। इस संबंध मे जिला कार्यकारिणी सदस्य भैया आनद किशोर नाथ शाह ने कहा कि विधानसभा का घेराव हमलोग शांतिपूर्वक कर रहे थे। हेमंत सरकार के द्वारा हंगामा करा कर लाठीचार्ज कराया गया और वहा महिलाओ को घसीट घसीट कर मारा गया जो कि बहुत शर्मनाक है, यह सरकार को गद्दी मे रहने का अधिकार नही है, कई नेताओ और कार्यकर्ता अस्पताल मे है, जो घायल हुए है, उनका इलाज चल रहा है। लाठीचार्ज को लेकर हम काला पट्टी लगाकर इस नाकाम सरकार का विरोध कर रहे है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष भानू प्रसाद, महामंत्री जमुना प्रसाद, अजय गुप्ता, सुनिल जयसवाल, जीतू कुमार अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post