Breaking
Sat. May 9th, 2026

बरवाडीह । पलामू व्याघ्र परियोजना अंतर्गत बेतला नेशनल पार्क में रविवार को झारखण्ड विधानसभा के सामान्य प्रयोजन समिति की बैठक के दूसरे दिन

बरवाडीह । पलामू व्याघ्र परियोजना अंतर्गत बेतला नेशनल पार्क में रविवार को झारखण्ड विधानसभा के सामान्य प्रयोजन समिति की बैठक के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत झारखण्ड अलग राज्य आन्दोलन के आक्रमक शख्सियत अमर शहीद निर्मल महतो की पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर प्रयोजन समिति के सदस्य जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही, महागमा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह ने शहीद महतो को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित किया गया। इस दौरान जेएमएम प्रखण्ड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने सभी विधायकों का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया। मौके पर जिला संगठन सचिव देवनाथ सिंह खरवार प्रखंड उपाध्यक्ष सतन यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती देवी दास, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष महबूब आलम, रिजवान अंसारी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, जेठू सिंह एवं सुरेंद्र सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post