Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

जमशेदपुर में बनी टेलीफिल्म कन्नकी का पोस्टर लॉन्च

जमशेदपुर। तमिल महाकाव्य सिलप्पतिकरम के पात्र कन्नकी से प्रेरित जमशेदपुर में बनी टेलीफिल्म कन्नकी का पोस्टर ऑनलाइन सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया गया। प्रेम के प्रति समाज के नज़रिए को सिनेमा के पृष्ठभूमि पर रखने का प्रयास किया गया है। मृत्यु के दृष्टि से जीवन को दिखाने और मानव जीवन के भावनाओं से परिपूर्ण यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित की जायेगी।

जमशेदपुर शहर के एलबीएसएम कॉलेज के समीप गांव दाईगुट, घाघीडीह जेल मैदान के पीछे, नरवा नदी, डोबो गांव, सोनारी दोमुहानी, कदमा एवं गम्हरिया आदि स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की गई हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर साकची स्थित द डांस स्टूडियो की संचालक पूजा अग्रवाल हैं।

पटकथा और निर्देशन मुम्बई के निर्देशक दीपक देव ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर संजय दत्त और स्नेहा जॉर्ज हैं। सहायक भूमिका में आशीष कुमार, निखिल दुबे, रविंदर कौर, आकाश पोद्दार, राजेश दास, अविनाश शर्मा, प्रिंस राशिद, स्मृति प्रिया एवम अन्य हैं।

फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर दीपांजन रॉय हैं। गीतकार प्रीति सुमन और आवाज बतौर गायक अविनाश मुखी ने दिया है। एमडी राशिद इकबाल के द्वारा फिल्म का छायाकंन किया गया है। पोस्ट प्रोडक्शन भीपीआरए एंटरटेनमेंट में विकाश, प्रकाश, प्रज्ञा ने किया है। फिल्म का पोस्टर प्रिंस राशिद ने तैयार किया है।

Related Post

You Missed