Breaking
Fri. Jul 17th, 2026

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी मौके पर एक की मौत

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. नन्दकुमार पांडेय की देख-रेख में सभी का इलाज चल रहा है।

 

मृतक की पहचान पलामू के पांकी प्रखंड के नौडीहा पंचायत के रोजगार सेवक बबलू सिंह के रूप में हुई है। 10 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। वहीं, राजेंद्र सिंह, मिथुन सिंह और मंटू सिंह जख्मी है। घटना के संबंध में घायल राजेंद्र सिंह ने बताया कि पांकी से बबलू और अपने साथियों के साथ चंदवा प्रखंड के जीलिंग गांव अपने ससुराल श्याम किशोर सिंह के यहां जा रहा था। यह घटना चतरा-रांची रोड स्थित NH-99 भुसाढ़ देवी मंडप की है

Related Post