Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

चेंबर ऑफ कॉमर्स गोड्डा ने झारखंड सरकार के निर्णय को सराहा।

झारखंड सरकार के 22 से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाने के निर्णय को गोड्डा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सराहना की है।

चेंबर के सचिव प्रीतम गाडिया ने बताया की सभी दुकानदार भी इस कोरोणा महामारी को लेकर काफी चिंतित थे और सबसे ज्यादा हम व्यवसायीगण ही असुरक्षित महसूस कर रहें थे, लगभग व्यवसायीगण लोकडाउन की मांग कर रहें थे इसके लिये हम राज्य सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुयें आप सभी को बताना चाहतें है की जैसे पूर्व में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोला जाता था, होम डिलवरी आदि सुविधायें चालू रहेगी। अब हम चिंतित हो सकते हैं की हमारे स्टाफ कैसें कार्य करेंगे कैसे घर से आन जान करेंगे तो मैं आप सभी से यह साफ कर देना चाहता हूँ की आने जाने पर किसी भी प्रकार की कोई बंदिश नहीं है। मगर आपके पास प्रयाप्त कारण होना चाहिए बाहर निकलने का और मास्क और समाजिक दूरी का अनुपालन हर हाल में किया जाना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में विवाह आदि समारोह में 50 से अधिक लोगों की सहभागिता नहीं होनी चाहिए। अगर उससे ज्यादा लोगों के सहभागिता की तस्वीर जिला प्रशासन के पास पहुँचती हैं तो उस भवन मालिक पर दंडात्मक कार्यवाही की जायेंगी।

अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज ने व्यवसायीयो को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

इसलिये व्यवसाय हम निर्भय होकर स्वयं के साथ सभी लोगों को सुरक्षित रहते हुए करे। मास्क सेनिटाईजर दो गज की दूरी का अनुपालन अनिवार्य रूप से करतें हुयें करें।

किसी भी व्यवसायी बंधुओ को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर प्रितम गाडिया 7004249776 से संपर्क कर सकते हैं।जिला प्रसासन के सहयोग से हर संभव सहायता प्रदान की जायेंगी।

गोड्डा से कौशल कुमार की रिपोर्ट

Related Post